यादें
यादें क्यों नहीं छोड़ती पीछा मेरा,
पसंद है मुझे रहना अकेला,
जाता हॅूं जहाँ- जहाँ आ जाती हैं ढूंढते हुए मुझे
ले जाती हैं फिर साथ अपने गहराई में अतीत की
जहॉं मेरी आयु पांच वर्ष थी
चार बड़ी बहनें और मैं सबसे छोटा एक भाई
बचपन, खेल,
दोस्त, पाठशाला और
वो पुराने घर का ऑंगन,
खेलकर जहाँ बड़ा हुआ था मैं
घर तो नहीं रहा अब,
बस यादें रहीं बाकी
वह घर जहॉं माँ बनाती थी चूल्हे पर कल्ले की रोटी
और पिताजी का टिफिन लगाकर देती थी सुबह 06.30 बजे
फिर हम भाई बहनों की आती थी बारी टिफिन की
वह घर जहॉं माँ की उंगली पकड़कर सीखा चलना
पिता का प्यार फिक्र और डांट फटकार से ही कर पाया पढ़ाई
आज भी याद है मुझे पिता ने पूरी नौकरी साईकल से की
और नवमीं कक्षा में दिलाई थी उन्होंने मुझे पहली साईकल
फिर पिताजी सेवानिवृत्त हो गए
फिर बहन ने मुझे दिलाया था स्कूटर जाने के लिए कॉलेज
फिर उम्र बढ़ने लगी पिताजी की और वो रहने लगे बीमार
उसी स्कूटर पर उन्हें लेकर जाता रहा अस्पताल माँ-पिताजी को
एक साथ
जब लगी नौकरी मेरी तो खुश थे सबसे ज्यादा मेरे पिता
विश्वास इतना था उन्हें मुझ पर कि
पुराना मकान ही बेच दिया
बोले लेगा मेरा बेटा नया मकान
और मैंने लिया भी मकान
पिताजी फिर बीमार हो गए |
सेवा करने में उनकी याद ही नहीं रहा कि मुझे जीना कैसे है
फिर पिताजी हमें चले गए छोड़कर
एक बेटा हुआ कुछ समय बाद
पर नियति का खेल तो देखो
चाल चल रहा था शायद समय मेरे साथ
आने से पहले ही इस दुनिया में
वो जा चुका था छोड़कर इस दुनियां को
संभल भी न पाया था मैं कि माँ गिरकर बीमार हो गई
और बिस्तर पर आ गईं
फिर उनकी सेवा में नहीं रहा कुछ भी याद
फिर माँ भी चली गईं एक दिन हमें छोड़कर
मैं तो अकेला ही रह गया किससे कहता खुद को समझाता रहा
फिर यादें बस यादें और यादें ही शेष रह गईं
आज भी आती हैं यादें बचपन की
जहॉं मेरा बचपन वाकई में नींव है जीवन बनने की
पिता की सीख माँ का दुलार
शायद इसलिये यादें नहीं छोड़ती पीछा मेरा
और सच भी है क्यूं छोंड़े वो मुझे
वही तो हैं जो मेरी अपनी हैं |
-
कृष्णकुमार बाथम