शब्द निवेश
2026 अंक
शब्दों में विचार • भावनाओं में संवेदना • सृजन में समाज
दूरदर्शन भोपाल के रचनात्मक सर्जन का डिजिटल संकलन
2026 अंक की रचनाएँ
विषयवार व्यवस्थित डिजिटल संग्रह — खोजें, फ़िल्टर करें और मूल रचना पर जाएँ।
सम्पादकीय
“आइए, हम सब मिलकर हिंदी के इन शब्दों में अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों का निवेश करते रहें।”
प्रिय पाठकगण,
शब्द केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं होते, वे हमारे विचारों, संवेदनाओं और अनुभवों को स्वर देने का सशक्त माध्यम हैं। इन्हीं शब्दों को सहेजने और रचनात्मकता को साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दूरदर्शन केन्द्र भोपाल के हिंदी राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित ई-पत्रिका ‘शब्द निवेश’ का वर्ष 2026 अंक प्रस्तुत किया गया है।
इस अंक की रचनाएं सहकर्मियों के विविध अनुभवों, भावनाओं, कल्पनाशीलता और सामाजिक सरोकारों को प्रतिबिंबित करती हैं। हिंदी हमारी संवेदनाओं और विचारों की भाषा भी है; इसी दृष्टि से ‘शब्द निवेश’ रचनात्मक प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास है।
इस अंक को समृद्ध बनाने वाले सभी रचनाकारों तथा संकलन, संपादन एवं प्रकाशन में सहयोग देने वाले सहकर्मियों के प्रति आभार।
— कपिल भटनागर
संपादक, शब्द निवेश
दूरदर्शन केन्द्र, भोपाल
सम्पादक मंडल एवं सहयोग
अंक 2026 विवरण के अनुसार
सम्पादकीय टीम
संरक्षक:सुदर्शन अंसोलिया
संपादक: कपिल भटनागर
सहायक संपादक: मनोज कुमार दुबे
संकलन सहयोग: तनवीर अहमद खान