मैं
हिंदी हूँ
हिंदी हूँ मैं, हिंदी हूँ
संस्कृत से आधार मेरा
हजारों वर्षों का
है इतिहास मेरा।
भारत के कण-कण में हूँ मैं
भारत के तनमन में हूँ मैं।
प्रेम की भाषा, मन की भाषा, जन की भाषा,
ज्ञान की भाषा, है मेरी यही अभिलाषा
जनमानस का अभिमान
बनूँ
हर भारतवासी की
पहचान बनूँ।
हूँ शीतल स्वभाव से
दोस्ताना है
व्यवहार मेरा
अंग्रेजी से मैं
घुल मिल जाती, मुझ में है अंग्रेजी मिल जाती
मुझ में है उर्दू
मिल जाती।
देवनागरी हैं
वस्त्र मेरे
जिसमें लिखे जाते
हैं शब्द मेरे
और धारण जिसमें है
रूप मेरा।
मुझसे लिखा इतिहास
है सारा
मैं शास्त्रों में
हूँ, पुराणों में हूँ, धर्म ग्रंथों में
हूँ,
लोगों के अंतर्मन के विचारों में हूँमैं
तो किसी की अभिव्यक्ति में आत्मसात हूँ मैं।
मुझसे लिखा संसार
है सारा
आखिर! हिंदी हूँ मैं, हिन्दी हूँ।
~ सारंग देव सिंह