हिन्दी पखवाड़ा - 2025
(तृतीय पुरस्कार)
नाम – सुदर्शन मालवीय, पद - तकनीशियन
दूरदर्शन केन्द्र, भोपाल
‘‘रंग बिरंगा
ब्रह्मांड’’
हिन्दी पखवाड़ा 2025 में पोस्टर आधारित प्रतियोगिता में जो पोस्टर दिखाया
गया है, उसमें
पूरे ब्रह्मांड को दिखाया गया है जिसमें पृथ्वी के अलावा नक्ष़त्र व प्राचीन काल
के कहल व उस पर उगने वाले पेड़ों को दर्शाया गया है। साथ ही कई प्रकार की चलने वाली
हवाओं को लाल, नीले
रंग से प्रदर्शित किया गया है।
आज वर्तमान में इस
पृथ्वी पर होने वाले पूरे ब्रह्मांड में अलग-अलग देशों की स्थिति व परिस्थितियों
को दर्शाया गया है। इस पृथ्वी पर होने वाली विनाश लीला का अलग-अलग देशों की आपसी
लड़ाई व उस लड़ाई में उपयोग होने वाले विनाशक हथियारों व लड़ाई में उपयोग होने वाले
अलग-अलग प्रकार कीगैसों से युक्त बमों का उपयोग जो कि पूरे ब्रह्मांड को जहरीला
बना रहा है।
पोस्टर के आधार पर
पूरा ब्रह्मांड दिखाया गया है उसमें पृथ्वी व नक्षत्र के साथ-साथ पूरे वायुमण्डल
में अलग-अलग तरह कीजहरीली वायु को प्रदर्शितकिया गया है जो कि पूरे पृथ्वी को
दूषित कर रही है व पृथ्वी पर जन जीवन को दिखाने के लिए घर महल को दिखाया जो
प्राचीन है, व उसके
ऊपर पेड़, पौधों
को लगता हुआ दिखाया गया है।
आज के परिवेश में
उपरोक्त पोस्टर में इस संसार में अलग-अलग देशों में एक दूसरे के प्रति युद्व चल
रहें हैं उसकी विनाश लीला को भी प्रदर्शित करती है। पोस्टर में ब्रह्मांड के अन्दर
पृथ्वी व अलग-अलग देशों को दिखाया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस देशों के युद्व से लड़ाई में
होने वाले दुष्परिणाम व विनाशकारी वायु से प्रकृति भी नाराज हो गई है। महलों व
घरों पर पेड़ों का उगता दिखाया गया है मानों पृथ्वी व ब्रह्मांड में सारा वातावरण
प्रदूषित हो गया हो। इस पोस्टर में जो कलर (रंग) उपयोग में लाये गये है, वे कलर ये दिखातें है कि वहां का वातावरण कैसा होगा।
लाल, पीले, सफेद अलग-अलग कलर वातावरण में वायुमण्डल में दिखाये
जो कि पृथ्वी पर होने वाले विनाश के प्रतीक हैं। इस विनाशक वायुमण्डल से प्रकृति
भी नाराज है व पृथ्वी पर लगने वाले पेड़ पौधे भी महल में लगने से ये प्रतीक होते
हैं मानों वे प्रकृति से नाराज है।
पोस्टर में अलग-अलग
रंगों से पूरे ब्रह्मांड में वहां की परिस्थितियों को प्रदर्शित किया गया है।
ब्रह्मांड में पृथ्वी व अन्य नक्षत्रों के साथ-साथ समुद्र व वायुमण्डल में वायु को
अलग-अलग रंगों के अलावा पशु पक्षी व अन्य जीव जन्तु को दिखाया गया है, व अन्य नदियों व पानी को दर्शाया है।
इस पोस्टर में बने
चित्र से हमें यह जानकारी मिलती है कि इस पूरे ब्रह्मांड में होने वाली विनाशक व
अविनाशक गतिविधियों व इस पूरे वायु मण्डल में होने वाली व प्रकृति में होने वाले
बदलाव जो लाभाकारी व हानिकारक दोनों हो सकते है।
इस पोस्टर को देखकर
पूरे ब्रह्मांड को रंग बिरंगा दिखाकर व उसमें वायुमण्डल में सभी को स्वतंत्र घूमता
दिखाया है जिससे ऐसा खुशहाल दिखता है। जैसे सभी खुश व प्रसन्नहो सुंदर हो, मस्ती में झूम रहें हो।
---------